November 6, 2026

प्राणपुर के भाजपा विधायक निशा सिंह ने 45 लाख की लागत से किया शिलान्यास

Read Time:3 Minute, 31 Second

प्राणपुर विधानसभा में 3 करोड़ से अधिक की लागत से किया गया विकास कार्य : निशा सिंह

प्रवीण कुमार(कटिहार)

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत लगभग 45 लाख की लागत से तीन पंचायतों में तीन योजनाओं का शिलान्यास भाजपा विधायक निशा सिंह ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर ने किया। सबसे पहले प्राणपुर प्रखंड के बड़झल्ला पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर तीन सिंघिया गांव में साहेबा के खेत से मझली किस्कू के खेत तक ईंट सोलिंग एवं पीसीसी ढ़लाई कार्य, पथरवार पंचायत अंतर्गत अठ्ठारे गांव में स्थित महाराज स्थान से योगेश मंडल के घर तक पीसीसी सड़क जीर्णोद्धार कार्य एवं काठघर पंचायत के दुर्गापुर महानंदा नदी के समीप स्थित मुक्ति स्थल में छतदार चबूतरा का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। तीनों शिलान्यास स्थानों पर समारोह भी आयोजित किया। समारोह कीअध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष जयकांत विश्वास ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक निशा सिंह ने कहा कि अब तक प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन करोड रुपए से अधिक राशि का विकासात्मक कार्य किया गया है। और शेष एक करोड़ राशि का विकासात्मक कार्य एक सप्ताह के अंदर शिलान्यास व उद्घाटन किया जाएगा। इसी कड़ी में मुक्ति स्थल महानंदा नदी के किनारे अवस्थित छतदार चबूतरा की मांग ग्रामीणों द्वारा किया गया था। पथरवार पंचायत के अठ्ठारे गांव में एवं बड़झल्ला पंचायत के सिंघिया गांव में जर्जर सड़क में पीसीसी ढलाई कार्य की मांग को जनहित में प्राथमिकता देते हुए शिलान्यास किया गया। प्राणपुर विधानसभा के भाजपा विधायक निशा सिंह ने कहा कि तीनों कार्य समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि महानंदा नदी के किनारे स्थित मुक्ति स्थल में छतदार चबूतरा की मांग ग्रामीणों की पूरी हुई तथा दो स्थानों पर जर्जर ग्रामीण सड़क में पीसीसी सड़क हो जाने से आवागमन सुलभ हो जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर अरूण सिन्हा,शिव नारायण यादव,रमेश मंडल, रंजीत साह,राजू शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Previous post जनता बाढ़-कटाव से त्रस्त और सरकार चुनाव की तैयारी में मस्त- तारिक अनवर
Next post कुर्सेला पुलिस हाय हाय के नारों से गूंजा आरोपी की गिरफ्तारी व फांसी की मांग।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial