November 5, 2026

कटिहार जिला के पोठिया पुलिस द्वारा भारी मात्रा में हथियार सहित अंतरजिला हथियार तस्कर को किया गया गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 39 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

सोमवार को कटिहार जिला के पोठिया थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिला की कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध अग्नेयास्त्र निर्माण व खरीद-बिक्री की जा रही है, जो एक बड़ा खेप लेकर फलका से कुर्सेला की ओर जाने वाले है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए वाहन जॉच किया गया तो जाँच के दौरान गुदरी स्थान के पास दो मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया तथा पकड़ाये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर क्रमशः अपना-अपना नाम 01. मो० मुन्ना उम्र 30 वर्ष पे० मो० सलाम, सा० हजरतगंज गली नं0-01, वार्ड नं0-39, थाना कासीमबाजार जिला मुंगेर, 02. मो० हुमायूँ उम्र 20 वर्ष पे० सन्नो सा० कमलाकुंड वार्ड न0-09 थाना भवानीपुर जिला पूर्णियाँ बताया। तद्नुसार दोनों अपराधकर्मी को अर्द्धनिर्मित लोहे का पिस्टल-30 पीस, अर्द्धनिर्मित लोहे का बैरल वैरल-30 30 पीस, पीस, 01 मोटरसाईकिल एवं 01 मोबाईल के साथ किया गया गिरफ्तार।

Previous post विभिन्न कांडो में पांच आरोपियों को बारसोई पुलिस ने भेजा जेल, दो अपहृत लड़की को किया बरामद।
Next post निर्मला सीतारमण के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी जोरों पर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial