May 31, 2026

कुर्सेला में सतीश हत्याकांड: जांच को लेकर एसपी शिखर चौधरी पहुंचे कटरिया गांव

Read Time:2 Minute, 19 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला प्रखंड के चर्चित सतीश हत्याकांड को लेकर इलाके में आक्रोश का माहौल व्याप्त है। मंगलवार को स्थानीय लोगों द्वारा कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग के बाद प्रशासन हरकत में दिख रही है। इसी कड़ी में बुधवार को कटिहार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी स्वयं कटरिया गांव पहुंचे और मामले की बारीकी से जांच की।एसपी चौधरी ने मृतक सतीश हत्याकांड के मुख्य आरोपित बबलू साह के पुराने घर पर पुलिस टीम के साथ छानबीन की। इस दौरान उन्होंने डीएसपी रंजन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राकेश कुमार सहित पुलिस अधिकारियों से मामले की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार, पुलिस हत्याकांड से जुड़ी छोटी-छोटी कड़ियों को जोड़कर हर एंगल से आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।बताया जाता है कि मृतक सतीश के परिजन भी जांच के दौरान पुलिस टीम के साथ मौजूद थे। परिजन लगातार न्याय और शव की बरामदगी की मांग कर रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।पुलिस की ओर से बताया गया कि लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। साथ ही पुण: शव की खोजबीन के लिए जिला से एसडीआरएफ की मदद मांगी गई है।वहीं इस हत्याकांड ने न केवल पूरे इलाके को झकझोर दिया है बल्कि लोगों में असुरक्षा और आक्रोश की लहर भी फैला दी है। जनता की निगाहें अब पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Previous post प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निक्षय मित्र योजना का तृतीय वर्षगांठ धूमधाम से मनाया।
Next post वृंदावन से आए विवेक सागर दास ने भागवत कथा पर कृष्ण सुदामा का दोस्ती का किया वर्णन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial