एक दिवसीय सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
बरारी (सुमन सोनी)
जिला कृषि कार्यालय कटिहार में इफको द्वारा बिक्री केन्द्र प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिली कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, राज्य विपणन प्रबंधक इफ को अशोक कुमार, पालीवाल एवं कृषि विज्ञान केन्द्र प्रधान मृणाल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। जिला कृषि पदाधिकारी ने बिक्रेताओं ने क्रय पंजी संधारण एवं उर्वरुक निर्धारित मूल्य पर बेचने का आग्रह किया। राज्य विपणन प्रबंधक इफको ने इफको नैनो एवं अन्य उत्पाद के बारे में विस्तार से बताया साथ ही आने वाले रबी में उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उप परियोजना निदेशक आत्मा शशिकान्त झा ने आत्मा की योजनाओं के बारे मैं विस्तार से बताया। कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने खरीफ एवं रबी खेती के बारे में विस्तार से बताया। क्षेत्रीय प्रबंधक इफको पटना राजीव लोचन ने मृदा संवर्धन एवं संतुलित उर्वरक उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र अधिकारी पीयूष कुमार ने किया । कार्यक्रम में सभी प्रखंड से आये लगभग 80 बिक्रेताओं ‘ने भाग लिया।
More Stories
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित, 64 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच।
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत...
मनिहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.36 ग्राम स्मैक, 12 हजार नकद और बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर हंसवर...
