कांग्रेस नेता मो0 सऊद आलम मनिहारी विधानसभा क्षेत्र का सघन रूप से किया जनसंपर्क
मनिहारी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सांसद तारिक अनवर के साथ किया दौरा।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कांग्रेस नेता मो0 सऊद आलम मनिहारी विधानसभा क्षेत्र का सघन रूप से जनसंपर्क अभियान चलाकर गांव गांव जाकर लोगों से मिलकर हाल चाल लिया। साथ ही पिछले दिनों मनिहारी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सांसद तारिक अनवर, जिला अध्यक्ष सुनील यादव के साथ कांग्रेस नेता मो0सउद आलम ने दौरा किया। कांग्रेस नेता सउद आलम में बताया कि मनिहारी प्रखंड के धुरियाही, शाहपुर,मोहना चांदपुर बाढ़ प्रभावित गांवों का ट्रैक्टर, नाव एवं कीचड़ में पैदल चलकर बाढ़ पीड़ितों का हाल-चाल लिया।बाढ़ प्रभावित गांव में डोर टू डोर पहुंचकर उनके समस्या से रूबरू हुये। जब धुरियाही बाढ़ प्रभावित गांव का ट्रैक्टर से यात्रा कर रहे थे, तो रास्ते में कई जगह गड्ढे मिला। कीचड़ युक्त गढ्ढे में ट्रैक्टर फस जाने के कारण जाने में काफी कठिनाई हुआ।एक जगह तो ट्रैक्टर कीचड़ में बुरी तरह फस गया, तो कीचड़ में पैदल चलने के बाद बाढ़ पीड़ितों से मिले।कई ऐसे गांव थे जहां नाव से जाना पड़ा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आवागमन की सुविधा नहीं रहने के कारण काफी असुविधा हुआ। जिसके कारण विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों से गुजरना पड़ा। कांग्रेस नेता मो0 सऊद आलम ने कहा कि कुछ दिन पूर्व मनिहारी विधान सभा क्षेत्र के सभी पंचायत ग्राम पंचायत का भ्रमण किया गया है।मनिहारी प्रखंड के कुमारीपुर, नारायणपुर, मनोहरपुर, दिलारपुर,बोलिया, केवाला, काटाकोष, मेदिनीपुर,गुवा गाछी,मुजवर,सूरापार, हंसवर,अमीराबाद, अमदाबाद प्रखंड के बैदा, नया टोला, मलतीपुर, भरतकोल, बथनाह,चिलहिना, लखनपुर, बेलगच्,छी बैरिया, पहाड़पुर, माया मारी, शीतलपुर, चामा, बगुला बन्ना, भवानीपुर खट्टी, झर्रामारी, मनसाही प्रखंड के साहेब नगर,चिल मारा, भेलमारा, कुर्सेल, मोहनपुर, कुरेठा, मरंगी का सघन रूप से जनसंपर्क किया गया। जनसंपर्क के क्रम में ग्रामीणों से समस्याओं से अवगत हुए उनकी समस्याओं की समाधान के लिए सांसद तारिक अनवर से बार्तालाप की। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सांसद तारिक अनवर के साथ जिला अध्यक्ष सुनील यादव, अवधेश मंडल, इम्तियाजूल हक, भोला यादव, सुबोध यादव,छोटू यादव,संजय पांडे, विक्रम कुमार आदि शामिल थे।
