May 30, 2026

सिकंदर मंडल समाज सेवा करते-करते कांग्रेस के जिला महासचिव बन गये

Read Time:7 Minute, 35 Second

अगर पार्टी इन्हें उम्मीदवार बनाते है,तो ये भारी मत से चुनाव जीतेंगे।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

मनिहारी प्रखंड के बाघमारा नया टोला निवासी सिकंदर मंडल समाज सेवा करते-करते कांग्रेस के जिला महासचिव बन गये। ये 2005 में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया।सदस्यता ग्रहण करने के बाद कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करना प्रारंभ किया। दिन रात कड़ी मेहनत कर पार्टी संगठन को मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में मजबूत करने का कार्य किया।उन्होंने 2010 में कांग्रेस पार्टी से मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव भी लड़े। चुनाव में इन्हें बड़ी संख्या में मत भी मिला था। सिकंदर मंडल कांग्रेस पार्टी के नेता के रूप में उभरकर आये हैं। मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में अगर पार्टी इन्हें उम्मीदवार बनाते है, तो ये भारी मत से चुनाव जीतेंगे। और मनिहारी विधानसभा क्षेत्र की जनता के हित में कार्य करेंगे। सिकंदर मंडल का जन्म 15 मई 1975 को हुआ है। इनके पिता अकलदेव मंडल किसान हैं।माता शांति देवी है। ये तीन भाई राजेंद्र मंडल,नंदकिशोर मंडल हैं। बहन दो हैं। बीना देवी एवं किरण कुमारी है। सिकंदर मंडल की शादी 5 अगस्त 1996 को झारखंड राज्य के साहिबगंज जिला के बड़ी कोदर्जन्ना पटवर टोला निवासी सिरधारी मंडल की पुत्री सविता कुमारी से हिंदू रीति रिवाज के साथ हुआ है। सविता देवी वर्तमान में बाघमारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका के रूप में कार्य करती है। साथ-साथ कुशल गृहणी भी हैं।अपने पति को समाज सेवा एवं राजनीतिक कार्य के प्रति सजग करने में काफी सहयोग करती हैं। सिकंदर मंडल को एक लड़का जितेश कुमार है,जो बीटेक की पढ़ाई भागलपुर में करते हैं। एक लड़की नीतू कुमारी है। लड़की नीतू कुमारी मनिहारी महाविद्यालय से बी.कांम की डिग्री प्राप्त किया है।लड़की की शादी प्रमोद कुमार मंडल (इंजीनियर) है। सिकंदर मंडल वर्ग एक से आठ तक मध्य विद्यालय पटनी महेशपुर में पढ़ाई किया है। वर्ग 9 से 10 तक की पढ़ाई पर उच्च विद्यालय मनिहारी से किया है। 1991 में इन्होंने मैट्रिक पास किया है। मैट्रिक पास करने के बाद घरेलू कार्य करने के साथ-साथ नौकरी करने का प्रयास करते हुए अपना व्यवसाय प्रारंभ किया।साथ में खेती-बाड़ी कार्य करना प्रारंभ किया।सिकंदर मंडल 2000 से समाज सेवा प्रारंभ किया। शुरुआती दौर में बाघमारा पंचायत से ये समाज सेवा करना शुरू किया पंचायत के लोगों के सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहना प्रारंभ किया। गांव में किसी व्यक्ति के घर शादी विवाह होता है,तो ये सहयोग करते आ रहे हैं। यहां तक पंचायत के लोग अगर बीमार पड़ते हैं,तो इन्हें स-समय अस्पताल ले जाकर इलाज करवाते हैं। पंचायत के मुखिया,सरपंच से मिलकर गरीबों का सहयोग करते रहे। 2005 में यह विधानसभा स्तरीय समाज सेवा करना प्रारंभ किया। मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के दलित, शोषित,पिछड़े वर्गों सहित हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में खड़ा होकर सेवा करते आ रहे हैं।जिसके कारण इनका पहचान बढ़ते चला गया।आज की तिथि में ये पहचान के मोहताज नहीं है। 2005 में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। 2008 में कांग्रेस पार्टी के मनिहारी प्रखंड के सचिव बने। 2011 में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बने।6-10-2023 में कांग्रेस जिला महासचिव बने वर्तमान में जिला महासचिव पद पर आसीन हैं। जब से कांग्रेस जिला महासचिव बने हैं, तब से मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अलावे जिले के विभिन्न प्रखंड का सघन दौरा कर पार्टी संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। 2012 से अब तक बंधुवा मजदूर उन्मूलन एवं पुनर्वास समिति के आदिवासी के सदस्य हैं।इन्होंने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद पर रहे हैं। गांव- गांव कार्यक्रम अभियान के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के संयोजक रहे हैं। युवा खेलकूद प्रतियोगिता संध बाघमारा के सचिव रहे हैं। विधवा, वृद्धा सेवा समिति मनिहारी के सदस्य रहे हैं। कटाव निरोधक कार्य एवं विस्थापित का अग्रसर भूमिका निभाते हुए आ रहे हैं। बहरहाल, सिकंदर मंडल को आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी मनिहारी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाते है तो ये मनिहारी विधानसभा सीट जीत कर कांग्रेस पार्टी के झोली में दे सकते हैं। सिकंदर मंडल मनिहारी विधानसभा क्षेत्र की जनता पर काफी पकड़ रखते है। क्योंकि पिछले दो दशक से लगातार क्षेत्र की जनता से जनसंपर्क करते आ रहे हैं। जिसके कारण मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के जनता से इनका एक विशेष तरह का लगाव हो गया है। मतदाता इन्हें जन सेवक के रूप में देखना चाहते हैं। मनिहारी विधानसभा में आला कमान के द्वारा कोई कार्यक्रम करने की इन्हें जिम्मेदारी दी जाती है, तो ये तन- मन- धन से दिन- रात मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाते हुए आ रहे हैं। तय कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। सिकंदर मंडल बड़े ही सादगी जीवन जीने वाले व्यक्ति हैं। यह व्यवहार कुशल व्यक्ति है। इनका व्यवहार इतना कुशल है कि यह अल्प अवधि में लोगों से काफी घूल मिल जाते हैं।रिश्ता बनाकर समाज हित में कार्य करते आ रहे हैं।

Previous post कांग्रेस नेता मो0 सऊद आलम मनिहारी विधानसभा क्षेत्र का सघन रूप से किया जनसंपर्क
Next post कदवा विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में मो0 शादीक ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial