सीआरपीएफ के जवानों ने बाइक रैली निकाल दिया एकता का संदेश : अवधेश
आशीष कुमार
गया। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर 159 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) गया मुख्यालय से जवानों ने बाइक रैली निकाली। सर्वप्रथम बाइक रैली को द्वितीय कमान अधिकारी अवधेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मुख्यालय से शुरू होकर गया कॉलेज गेवल बीघा, गांधी मैदान राय काशीनाथ, गया समाहरणालय दिग्गी तालाब, नवागढ़ी,चांद चौरा होते वापस मुख्यालय पहुंची। इसमें 120 जवानों ने भाग लिया। द्वितीय कमान अधिकारी अवधेश कुमार ने कहा कि सीआरपीएफ कमांडेंट कमलेश सिंह के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय से देश की एकता को बनाएं रखने के लिए बाइक रैली निकाली गई। इसके साथ ही इमामगंज, डुमरिया ब्लॉक में भी तैनात सीआरपीएफ जवान आसपास के ग्रामीणों के साथ रैली निकाली है और देश की राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ ली गई। उन्होंने बताया कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए सीआरपीएफ हमेशा तत्पर रहती है।इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी अवधेश कुमार, डिप्टी कमांडेंट समीर कुमार सहित अधिकारी व जवान मौजूद थे।
Previous post
लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सीएम योगी समेत तमाम नेताओं ने किया उन्हें याद
More Stories
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51.68 ग्राम स्मैक और 83,790 रुपये नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के...
मनिहारी पुलिस की संध्या गश्ती में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में 5 युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) संध्या गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना पर मनिहारी थाना पुलिस ने कुमारीपुर बैंक के पास...
मनिहारी पुलिस की वाहन चेकिंग में 25.875 लीटर विदेशी शराब जब्त, स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मनिहारी थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक...
संसद के बैठक और निर्देश का अब दिख रहा असर कटाव निरोधी कार्य में आई तेजी – सुनील कुमार यादव
(डेस्क |कटिहार) कटिहार सांसद तारीक अनवर के निर्देश पर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के एक...
अतिक्रमण के नाम पर फुटकर दुकानदारों का उत्पीड़न बंद करे नगर निगम: भुवन
(डेस्क| कटिहार) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र कटिहार। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर...
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
