पिकअप से बाइक सवारों की जोरदार टक्कर, दो घायल,दोनों रेफर।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-31 पर चिंता हरण मंदिर के समीप रविवार की सुबह पिकअप वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को आनन-फानन में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।घायलों की पहचान तीनघरिया गांव निवासी रतन कुमार झा 35 वर्ष तथा रंगरा गांव निवासी चंदन ठाकुर 40 वर्ष के रूप में की गई है।चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों के पैर काफी फैक्चर हो गए थे ।जिसके कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वही जानकारी अनुसार बताया गया कि घर के घरों में श्राद्ध कार्यक्रम था। जिसको लेकर बाजार के लिए निकला था। जिसमें जाने के क्रम में यह बड़ी दुर्घटना घट गई। घटना का सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।जिसका रो-रो कर बुरा हाल था।हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद की। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पिकअप वाहन को जब्त करने की कार्रवाई में जुट गई। वहीं इस सड़क दुर्घटना से एनएच-31 पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।ग्रामीणों ने बताया कि एनएच-31 पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार आए दिन हादसों का बन रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से सड़क पर निगरानी बढ़ाने और स्पीड कंट्रोल की ठोस व्यवस्था करने की मांग की है।
More Stories
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
