May 30, 2026

भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के कटिहार जिला संयोजक बने कुमुद सिंह।

Read Time:3 Minute, 18 Second

कटिहार में मखाना बोर्ड का कार्यालय खुल जाने से मखाना किसानों को मिलेगा सुविधा : कुमुद सिंह

प्रवीण कुमार(कटिहार)

भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कुमुद सिंह को बनाये जाने से भाजपा समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। भाजपा समर्थनों ने कुमोद सिंह को फूल का माला पहनकर स्वागत करते हुए बधाई देने का सिलसिला जारी है।बधाई देने वाले में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल चौधरी, विधायक निशा सिंह, कविता पासवान,पूर्व विधायक विभाग चौधरी, गोविंद अधिकारी,प्रेम प्रकाश,राम नाथ पाण्डेय सहित भाजपा नेता संजय मंडल, कैलाश प्रसाद सिंह, लकाड़ी सिंह,नवीन कुमार सिंह, निरंजन सिंह, पंकज यादव, सत्यम सिंह,विजय सिंह, विनोद सिंह, बबलू सिंह, पप्पू सिंह, राजेश सिंह सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दिया है। नव मनोनीत भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कुमोद सिंह ने कहा कि कटिहार जिला स्तरीय लघु उद्योग प्रकोष्ठ का जल्द ही कमेटी का गठन कर लिया जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ का आम भूमिका रहेगी। लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में तन, मन से कार्य करेंगे। एनडीए के द्वारा घोषित उम्मीदवार को सहयोग करेंगे। लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कुमोद सिंह ने कहा कि कटिहार जिले में लघु उद्योग के क्षेत्र में यह कमेटी बढ़-चढ़कर कार्य करेगी। जिला लघु उद्योग के संयोजक कुमुद सिंह ने कहा कि कटिहार जिला को मखाना बोर्ड का गठन अभिलंब करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। कटिहार जिला में मखाना बोर्ड का कार्यालय खुल जाने से मखाना किसानों को काफी सुविधा मिलेगी। पिछले दिनों देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया में महति सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में मखाना बोर्ड का गठन कर मखाना किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाएगा। इस क्षेत्र इस दिशा में गति पहुंचने के लिए लघु उद्योग प्रकोष्ठ कार्य करेगी।

Previous post पिकअप से बाइक सवारों की जोरदार टक्कर, दो घायल,दोनों रेफर।
Next post महिला समाजसेवी गुड़िया यादव प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र का सघन रूप से कर रही है भ्रमण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial