May 30, 2026

महिला समाजसेवी गुड़िया यादव प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र का सघन रूप से कर रही है भ्रमण

Read Time:3 Minute, 54 Second

प्रवीण कुमार, प्राणपुर (कटिहार)

महिला समाजसेवी गुड़िया यादव प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र का सघन रूप से भ्रमण कर रही हैं।इन्होंने अपने भ्रमण के क्रम में खासकर महिला पुरुष एवं हर वर्ग के लोगों से मिलकर उनके सुख-दुख को बांटने में लगी रहती है। गुड़िया यादव की खासियत यह है कि यह मृदुभाषी हैं।सरल स्वभाव की महिलाएं हैं।इन्होंने कम समय में सामने वाले लोगों को अपने व्यवहार से उनका दिल जीतने में सफलता हासिल कर रही हैं। जिसके कारण इनकी पहचान प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।गुड़िया यादव प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के लाभा,प्राणपुर, दक्षिणी लालगंज, शीतलपुर, फरसाडांगी, गौरीपुर, पंचायत के इंग्लिश ग्राम, सांझा,जोकर, खरसौता, खुरियाल,अरियाणा,उत्तरी लालगंज,केवला आदि स्थानों का लगातार तूफानी जनसंपर्क अभियान चला रही है। गुड़िया यादव अपने जनसंपर्क अभियान के क्रम में जगह-जगह बैठक भी कर रही हैं। बैठक में समाज के हित में उपस्थित लोगों के साथ विस्तार रूप से चर्चा करती हैं। बैठक में उपस्थित महिला पुरुष के साथ-साथ दलित,शोषित,पीड़ित,पिछड़ा एवं हर वर्ग के लोगों से उनकी समस्याओं से रूबरू हो रही है। समस्या से रूबरू होने के पश्चात ऑन द स्पॉट समाधान भी करती आ रही है।जिसके कारण प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों का झुकाव इनके प्रति दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।यही कारण है कि आज के समय में गुड़िया यादव किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। गुड़िया यादव की खासियत यह है कि यह क्षेत्र के गरीब,दलित,शोषित,पीड़ित,अल्पसंख्यक एवं हर वर्ग के लोगों के प्रति स्नेह रखती हैं। जब भी इनको किसी व्यक्ति का फोन आता है कि आज हमारे घर में बिटिया रानी की शादी है। और हम काफी गरीब हैं। ऐसी स्थिति में यह वहां पहुंचती हैं। स्वयं खड़ी होकर विधिवत रीति रिवाज के साथ सहयोग करते हुए शादी कार्यक्रम को सफल बनाती आ रही हैं। खास बात यह है कि किसी परिवार में अगर किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है,तो वैसे स्थिति में यह खड़े होकर के दाह संस्कार से लेकर मिट्टी देने का कार्य में सहयोग करती है। उन परिवार के सदस्यों का आंसू पोंछने की कार्य करती है। जिनके कारण समाज के हर वर्ग में इनके प्रति एक विश्वास उत्पन्न हो गया है। इनका संबंध क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति से पारिवारिक सदस्य के तरह है। यही कारण है कि धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। यहां तक की क्षेत्र की जानते का कहना है कि प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से अगर गुड़िया यादव आगामी विधानसभा चुनाव में चुनाव उम्मीदवार बनाती हैं,तो हम लोग उनका साथ देंगे और इन्हें जन सेवक के रूप में देखना चाहेगें हैं।

Previous post भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के कटिहार जिला संयोजक बने कुमुद सिंह।
Next post भाजपा विधि प्रकोष्ठ के कटिहार जिला संयोजक बने कमलेश कुमार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial