May 30, 2026

दिलारपुर, कुमारीपुर और बाघमारा के अग्निकांड पीड़ितों को मुआवजा वितरण।

Read Time:1 Minute, 2 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के ग्राम पंचायत दिलारपुर, कुमारीपुर एवं बाघमारा में हाल ही में हुए अग्निकांड से प्रभावित आठ परिवारों को राहत राशि का वितरण किया गया। अंचल अधिकारी निहारिका राय ने पीड़ितों को नगद, वस्त्र आदि के साथ गृहक्षति अनुदान राशि चेक के माध्यम से सौंपी। तारा देवी, सिंती कुमारी, सलमा, सावित्री, हिरामन ऋषि और संतोष ऋषि को 12-12 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। वहीं संतोलिया देवी और बुद्धदेव मंडल को 20-20 हजार रुपये का चेक देकर मुआवजा दिया गया। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि सभी प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

Previous post मुख्य पार्षद पर पिस्टल सटाकर धमकी देने का आरोप, इलाके में राजनीतिक तनाव
Next post किशोरी ने पुल से लगाई छलांग, शव की तलाश जारी, मौके पर राजस्व कर्मचारी गोताखोर नाविक मौजूद तलाश जारी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial