बाढ़ के पानी में डूबने से 15 वर्षीय छात्र की मौत।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
प्रखंड के किशनपुर पंचायत अंतर्गत गारद टोला गांव में बुधवार को बाढ़ के पानी में डूबने से एक 15 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोड़ा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी मो. आलम के पुत्र अकमल के रूप में हुई है। जो मैट्रिक परीक्षा की तैयारी के लिए अपने मौसा मो. मजहरूल हक के घर गारद टोला में रह रहा था। जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब 10:30 बजे अकमल गांव के कुछ अन्य बच्चों के साथ गांव से उत्तर दिशा कि ओर में निर्माणाधीन हाईवे की ओर टहलने गया था। इसी दौरान वह सड़क किनारे एक गड्ढे में भरे बाढ़ के पानी में स्नान करने लगा। इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई।मृतक के पिता मो. आलम ने थाना और अंचल अधिकारी को लिखित रूप से सूचित किया है कि वे सरकारी मुआवजा नहीं लेंगे और पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया है। अंचल पदाधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम करने से परिजनों ने इनकार कर दिया है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
