November 8, 2026

विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर मुफ्त नेत्र जांच शिविर लगाया

Read Time:3 Minute, 4 Second

डायबिटीज मरीज को नियमित नेत्र परीक्षण की सलाह दी गई : काजल महासेठ ।

प्रवीण कुमार (कटिहार)

आंख है तो जहान है आओ अपने आंखों से प्यार करें। इसी उद्देश्य को लेकर लायंस क्लब ऑफ कटिहार के तत्वाधान में कटिहार लायंस हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की टीम द्वारा विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर एक मुफ्त नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन अध्यक्षा लायन काजल महासेठ, हॉस्पिटल के एडमिनिस्ट्रेटर लायन पंकज कुमार पूर्वे एवं आदित्य पब्लिक स्कूल के निदेशक श्री सुभाष झा और कुश्बू झा द्वारा किया गया। प्रिया गुप्ता ने बताया शिविर में 89 बच्चों एवं बुजुर्गों की जांच की गई। जांच में 24 बच्चों में दृष्टिदोष की समस्या पाई गई वहीं तीन बुजुर्गों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। लायन पंकज कुमार पूर्वे ने बताया कि कभी 1 मिनट अपनी आंखों को बंद कर के महसूस कीजिए और यही एहसास अगर किसी को अपनी पूरी जीवन में व्यतीत करना पड़े तो सोचिए उनकी जीवन का क्या मकसद रह जायेगा। इसी उद्देश्य को लेकर प्रतिवर्ष अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह गुरुवार को विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है। समय समय पर आंखों की देखभाल जरूर करना चाहिए। नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हेतु बच्चों को मोबाइल से दूर रहने, कंप्यूटर पर 20- 20- 20 नियम का पालन करने, धूप का चश्मा पहनने, उचित पौष्टिक आहार लेने,डायबिटीज मरीज को नियमित नेत्र परीक्षण की सलाह दी गई। इस अवसर पर लायन मनोज महासेठ ने बताया कि दृष्टि दोष पाए जाने वाले बच्चों को लायंस हॉस्पिटल में विस्तृत जांच कर चश्मा प्रदान किया जाएगा। अध्यक्षा लायन काजल महासेठ ने बताया कि चिन्हित मोतियाबिंद मरीज का ऑपरेशन लायंस हॉस्पिटल द्वारा मुफ्त में किया जाएगा। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ लवली, करिश्मा, ललन कुमार सक्रिय रूप से उपस्थित थे। शिविर आयोजन के लिए लायंस क्लब की ओर से स्कूल प्रबंधन को धन्यवाद दिया गया।

Previous post बाढ़ के पानी में डूबने से 15 वर्षीय छात्र की मौत।
Next post विजयादशमी के दिन हुए नाव हादसे में लापता शेष बचे एक व्यक्ति के शव बरामद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial