46 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे भवन निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का आरोप , जांच की मांग
बरारी (सुमन सोनी)
बरारी प्रखंड के सिक्कट पंचायत अन्तर्गत सिक्कट बोरोपार मुशहरी टोला स्थित विद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा 46 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे भवन निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का आरोप सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है ग्रामीण चंदन कुमार, रामु, ऋषि, योगेंद्र सिंह, रामललित मंडल सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि भवन का निर्माण कार्य पूरी तरह नियम-कानून को दरकिनार कर कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के अंधेरे में ठेकेदार मनमाने तरीके से मिट्टी मिली गिट्टी और घटिया गुणवत्ता वाले सीमेंट-बालू का उपयोग कर छत की ढलाई करवा रहा है। इससे भवन की मजबूती और सुरक्षा पर बड़ा प्रश्नचिह्न लग गया है।ग्रामीणों ने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में दो नंबर और तीन नंबर ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है। इतना ही नहीं, स्थल पर किसी प्रकार का सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है, जिससे यह पता चल सके कि किस योजना के तहत कितनी राशि से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह पारदर्शिता के नियमों का सीधा उल्लंघन है ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि भवन निर्माण की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि विद्यालय भवन भविष्य में बच्चों के लिए सुरक्षित हो सके इस संबंध में विभाग के अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य की जांच कराई जाएगी। अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
