June 27, 2026

चार माह बाद फिर चली फेरी, मनिहारी–साहिबगंज मार्ग पर यात्रियों में खुशी की लहर।

Read Time:1 Minute, 36 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी–साहिबगंज गंगा नदी मार्ग में अंतर्राज्यीय यात्री फेरी सेवा का संचालन सोमवार से फिर शुरू हो गया है। गंगा नदी के जलस्तर में निरंतर बढ़ोतरी और तकनीकी कारणों से पिछले चार महीनों से यह सेवा बंद थी। फेरी सेवा ठप होने के कारण यात्रियों को नाव से जोखिम भरी यात्रा करनी पड़ रही थी, जिससे आमलोगों में भय और असुविधा बनी रहती थी। अब फेरी के पुनः चालू होते ही लोगों में काफी राहत देखी जा रही है। यात्री जहाज के नियमित परिचालन से आवागमन सुरक्षित और सुगम हो गया है। स्थानीय लोगों ने फेरी सेवा बहाल कराने के लिए साहिबगंज और कटिहार जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। यात्रियों का कहना है कि फेरी सेवा शुरू होने से न केवल समय की बचत होगी बल्कि मनिहारी और साहिबगंज के बीच व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। फेरी सेवा के प्रबंधक प्रताप ने कहा कि पिछले 17 जुलाई से फेरी सेवा बंद पड़ा था। सोमवार को प्रारंभ हुआ और समय सारिणी में कल से सुधार कर लिया जाएगा।

Previous post 46 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे भवन निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का आरोप , जांच की मांग
Next post जमीनी विवाद में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial