June 26, 2026

उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुण्डैली में स्वच्छता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाता है-छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में नियमित रूप से विद्यालय आते हैं

Read Time:6 Minute, 45 Second

छात्र- छात्राओं अनुशासित ढंग में रहकर पठन-पाठन करते हैं: विजय कुमार

प्रवीण कुमार(कटिहार)

प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुण्डैली के छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में नियमित रूप से विद्यालय आते हैं। छात्र- छात्राएं अनुशासित ढंग में रहकर पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय में योग्य शिक्षकों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने से छात्र-छात्राओं की पठन-पाठन में रुचि बढ़ती जा रही हैं। प्रधानाध्यापक विजय कुमार के द्वारा विद्यालय का गुणात्मक विकास के साथ-साथ छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन पर विशेष ध्यान रखते हैं। प्रधानाध्यापक विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं के साथ अच्छा संबंध रखते हुए विद्यालय की विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग लिया करते हैं। प्रधानाध्यापक एवं पद स्थापित शिक्षक गण के द्वारा विद्यालय परिसर की स्वच्छता का नियमित रूप से ध्यान रखते हैं। इस विद्यालय में स्वच्छता एवं गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है। विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्र-छात्राएं भी स्वच्छता का पूरी तरह ध्यान रखते हैं। विद्यालय परिसर में सुंदर गार्डन बनाया गया है। सुंदर एवं छोटा सा पोषण वाटिका बनाया गया है। सुसज्जित ढंग से वर्ग कक्ष में बेंच डेक्स लगाया गया है। विधालय में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था किया गया है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुण्डैली में वर्ग एक से आठ तक की पढ़ाई होती है। प्रधानाध्यापक कुशल व्यवहार के साथ साथ कुशल प्रशासक भी हैं। विद्यालय में वर्तमान में नामांकित 267 छात्र-छात्राएँ अध्यनरत है। सभी छात्र-छात्राएं काफी अनुशासित ढंग से विद्यालय आते हैं और विद्यालय में समय सारणी का पालन करते हुए पठन-पाठन करने में काफी अभिरुचि लेते हैं। इसका श्रेय प्रधानाध्यापक से लेकर विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को जाता है। इस विद्यालय में सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं विद्यालय के सर्वांगीण विकास से लेकर पठन-पाठन तक को दुरुस्त करने में प्रधानाध्यापक को काफी सहयोग कर रहे हैं। इस विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू ढंग से किया जाता है। प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने बताया कि विद्यालय का शैक्षणिक कार्य पुरी निष्ठा के साथ किया जा रहा है। विद्यालय में सभी शिक्षक समय पर उपस्थित होकर विद्यालय में पठन पाठन का कार्य करते है। विद्यालय में कार्यरत वर्ग 1 से 8 के शिक्षक मनोज कुमार पाठक,तनु नयन,पूजा कुमारी,मलय चटर्जी, मोहम्मद मूसा, सना आजमी ने पठन-पाठन का कार्य ईमानदारी पूर्वक करते हैं। विधालय में फर्नीचर,बेंच डेक्स, बुक सैफ, शौचालय,चापाकल,अलमारी,दरी,स्पीकर सेट,बिजली कनेक्शन लेने के पश्चात प्रत्येक कमरे में लाइट एवं बिजली पंखा है। विद्यालय में बाल पेंटिंग बनावाया गया है। विद्यालय लगभग एक एकड़ जमीन पर अवस्थित है। विद्यालय में 8 कमरे हैं। विद्यालय में शौचालय चार हैं। पेयजल के लिए दो चापाकल है। साथ ही शीतल पेय जल के लिए आरईयो तथा मोटर युक्त पानी की भी व्यवस्था की गई है। विद्यालय छात्र-छात्राओं के द्वारा चित्र शाला के रूप में आकर्षक चित्र हुनर की दीवार में दर्शाया गया है। विद्यालय की गतिविधि को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए यूट्यूब चैनल मन की पाठशाला से संचालित किया जा रहा है। पिछले वर्ष जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में वर्ग 8 की छात्रा मुन्नी कुमारी ने गोला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त की थी तथा प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाई थी। 200 मीटर दौड़ वर्ग 8 की छात्रा छोटी कुमारी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाकर राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित करने का कार्य की है। प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में पेंटिंग में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन किया था। शिक्षा विभाग के मेधा छात्रवृत्ति में विद्यालय के तीन बच्चे उत्तीर्ण हुए। जिसमें अंजली कुमारी, रितिका कुमारी,विष्णु कुमार ने कृतिमान स्थापित किया। प्रधानाध्यापक विजय कुमार कहते हैं कि विद्यालय में चार कमरा,आईसीटी लैब,स्मार्ट बोर्ड,समरसेबल पंप,चाहारदिवारी पूर्ण, विद्यालय के चार जर्जर कमरे का जीर्णोद्धार हो जाता, तो छात्र-छात्राओं के गुणवत्ता में सुधार होगा।

Previous post धनगामा पंचायत के निवासियों ने विधायक को पत्र देकर पुल निर्माण करने की किया मांग
Next post मदरसा नुरुल इस्लाम दखली शाहनगर,सिकोरना में दो मंजिला भवन निर्माण कार्य युद्ध स्तर से जारी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial