June 26, 2026

कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पल्स पोलियो प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक संपन्न

Read Time:2 Minute, 35 Second

14 दिसंबर से होगा अभियान की शुरुआत, 13,131 बच्चों को दो बूंद पिलाने का लक्ष्य चिकित्सा पदाधिकारी अमरलाल

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

बैठक में उपस्थित कुरसेला कुरसेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल की अध्यक्षता में सीएचओ, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में पल्स पोलियो प्रशिक्षण सह नियमित टीकाकरण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला से आए ऐसेमो डॉ. सुभान अली विशेष रूप से शामिल हुए।बैठक को संबोधित करते हुए चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल ने बताया कि आगामी 14 तारीख से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान के तहत क्षेत्र के 13,131 बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवन की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे तथा टीम घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करे कि हर बच्चे तक अभियान की पहुंच हो।इसी क्रम में डॉ. सुभान अली ने भी स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए अभियान की गंभीरता, समयबद्धता एवं पारदर्शिता पर विशेष बल दिया।बैठक में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा भी की गई। टीकाकरण को और अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं जनहितकारी बनाने के लिए अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए।स्वास्थ्य केंद्र की ओर से बताया गया कि पल्स पोलियो और नियमित टीकाकरण दोनों अभियानों को सफल बनाने हेतु सभी टीमें पूरी तरह तैयार हैं। वहीं बैठक में प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह, बीसीएम अभय कुमार, अन्य आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Previous post उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन
Next post मध्य विद्यालय धरहन दिधौच के छात्र छात्राएँ अनुशासित रहकर करते हैं पठन-पाठन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial