बल्दियाबाड़ी में चचेरे भाई पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने कांड दर्ज कर शुरू की छापेमारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी थाना क्षेत्र के बल्दियाबाड़ी में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 19 वर्षीय युवक सुशांत पर अपनी नाबालिग चचेरी बहन से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने मनिहारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मनिहारी थाना कांड संख्या 303/25 दर्ज किया है, जिसमें पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराएं शामिल हैं।थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी है। घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और स्थानीय लोग आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी व कठोर सज़ा की मांग कर रहे हैं।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
