मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 11.6 करोड़ की लागत से भागलपुर में घोरघट पुल का किया उद्घाटन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भागलपुर में सुल्तानगंज-घोरघट पुल का उद्घाटन करने हेलिकॉप्टर से पहुंचे । इस दौरान उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद मुंगेर सांसद ललन सिंह पंचायती राज्य मंत्री सम्राट चौधरी विधायक डॉक्टर प्रोफ़ेसर ललित नारायण मंडल ने संयुक्त रूप से फिता काटकर इस पुल का उद्घाटन किया । ज्ञात हो कि 2006 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार श्रावणी मेला के उद्घाटन के दौरान इस पुल के क्षतिग्रस्त होने पर बाल बाल दुर्घटनाग्रस्त होने से बचे थे । उसी समय से मुंगेर से भागलपुर जाने वाले इस पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद घोरघट पुल पर 11.6 करोड़ की लागत से नए पुल का निर्माण कराया गया जो बन कर तैयार होने पर इसका उद्घाटन विधिवत बिहार के मुख्यमंत्री ने किया। अब मुंगेर से भागलपुर और देवघर सहित अन्य जिलों में जाने के लिए बड़े वाहनों को आवागमन की शुरुआत होने पर गांव सहित अन्य इलाकों के लोगों में खुशी की लहर है तथा बिहार के मुख्यमंत्री को धन्यवाद दे रहे हैं ।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
