May 2, 2026

विक्रमशिला सेतु के समानांतर पुल का निर्माण इसी साल, नितिन गडकरी ने कहा बिहार को देंगे बेहतर कनेक्टिविटी

Read Time:1 Minute, 45 Second

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि बिहार की सड़के अब अगले 5 साल में अमेरिका की तरह होंगी । बिहार से पश्चिम बंगाल झारखंड, उत्तर प्रदेश के लिए कई एक्सप्रेस-वे का निर्माण होना है। राम जानकी मार्ग अयोध्या से सीतामढ़ी के भिठठा मोड़ होते हुए नेपाल सीमा तक बनेगा । इन परियोजनाओं सहित राज्य में सड़क मार्ग को बेहतर बनाने पर करीब 5 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे । उन्होंने भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के समानांतर बनने वाले नए फोरलेन पुल के बारे में कहा कि इसका निर्माण दिसंबर 2022 तक शुरू हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने उक्त बातें शुक्रवार को मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के लोकार्पण करने के बाद कहीं । वहीं उन्होंने कहा कि भोजपुर के कोइलवर का निर्माण का काम तेजी से चल रहा है वर्तमान में करीब 2 लाख करोड़ रुपए बिहार के सड़क और पुल पर खर्च हो रहे हैं । केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को बेहतर कनेक्टिविटी से हर शहर हर गांव को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।

Previous post मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 11.6 करोड़ की लागत से भागलपुर में घोरघट पुल का किया उद्घाटन
Next post भूमि विवाद निपटारे हेतु थाना प्रांगण में जनता दरबार का आयोजन पांच मामले निष्पादित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial