May 26, 2026

हावड़ा-दिल्ली मेन लाइन पर शनिवार देर रात सीमेंट लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

Read Time:1 Minute, 41 Second

आसनसोल मंडल के टेलवा बाजार पुल संख्या 676 पर दुर्घटनाग्रस्त हुई।

हावड़ा-दिल्ली मेन लाइन पर शनिवार देर रात सीमेंट लदी मालगाड़ी आसनसोल मंडल के टेलवा बाजार पुल संख्या 676 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 6 डब्बे नदी में गिरे और 12 डब्बे पटरी पर टकराए। कुल 42 डब्बों वाली मालगाड़ी के हादसे के कारण अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। राहत और मरम्मत कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। इस रेल खण्ड में ट्रेन परिचालन में कुछ देर बाधित रहने से कई रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें रुकी रही।जिस भीषण ठंड में रेल यात्री को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। इसका असर कटिहार रेल मंडल पर भी पड़ा है। वैसे घना कोहरा के कारण अधिकांश ट्रेन विलंब से चल रही है।इस रेल खण्ड में यात्रा करने वाले यात्रियों के परिजनों भी काफी परेशान हैं। क्योंकि अभी तक इस रेल खण्ड में यात्रा करने वाले परिवार के लोग गणतंत्र स्नान पर नहीं पहुंचे हैं।रेल सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। पटरी खाली कर ट्रेन का परिचालन जारी कर दिया है।।

Previous post प्राणपुर के लाभा चौक कांग्रेस कार्यालय में 140 वाँ स्थापना दिवस मनाया
Next post व्यवस्था को लेकर कुरसेला में देर रात सघन पैदल गश्ती
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial