प्राणपुर के लाभा चौक कांग्रेस कार्यालय में 140 वाँ स्थापना दिवस मनाया
कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन एवं देश की सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई:सऊद आलम
प्रवीण कुमार(कटिहार)
जिले के प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी लालगंज पंचायत अंतर्गत लाभा चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में रविवार को कांग्रेस पार्टी का 140 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कांग्रेस नेता सह कोऑर्डिनेटर अल्तमस दीवान एवं कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष सह उत्तरी लालगंज पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद सऊद आलम के संयुक्त अध्यक्षता किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी पार्टी सदस्यों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। कांग्रेस नेता सह स्थापना दिवस की कोऑर्डिनेटर अल्तमस दीवान ने कहा कि जब देश के सभी राजा महा राजा बादशाह अंग्रेजी हुकूमत से हार चुके थे। ऐसी परिस्थिति में आजादी की कोई संभावना नही देख रही थी। आज दिन काग्रेस स्थापना सुनियोजित ढंग से लड़ाई लड़ी गई। इसके स्वरूप सन् 1947 ईस्वी हमे आजादी मिल गई।देश की आजादी से लेकर देश मे लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अहम योगदान रहा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद सऊद आलम ने कहा कि हिंदुस्तान की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन एवं देश की सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह में केवाला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो० तारिक अनवर, मोहम्मद अशरफुल उर्फ सत्तार,मोहम्मद शाहजान, मोहम्मद ताजिरुद्दीन, राकेश ठाकुर सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
