May 26, 2026

व्यवस्था को लेकर कुरसेला में देर रात सघन पैदल गश्ती

Read Time:2 Minute, 5 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरसेला बाजार, अयोध्या चौक सहित आसपास के चौराहा, गली-मोहल्लों में देर रात्रि शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस द्वारा लगातार सघन पैदल गश्ती अभियान चलाया जा रहा है।थानाध्यक्ष राकेश कुमार स्वयं पुलिस बल के साथ देर रात तक क्षेत्र में पैदल गश्त करते नजर आए। इस दौरान बाजार, चौक-चौराहों एवं आवासीय इलाकों में लगातार भ्रमण कर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई तथा आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में चोर-उचक्कों एवं असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है। पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।रात्रि गश्ती अभियान का मुख्य उद्देश्य चोरी समेत अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।देर रात्रि की इस सघन पैदल गश्ती से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल कायम हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नियमित गश्ती से आमजन खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे।

Previous post हावड़ा-दिल्ली मेन लाइन पर शनिवार देर रात सीमेंट लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त
Next post लोक भूमि पर अवैध जमाबंदी के खिलाफ सख्ती, 10 दिन में प्रस्ताव देने का आदेश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial