June 20, 2026

अग्निकांड के पीड़ितों को रेडक्रोस सोसाइटी ने बांटा राहत सामग्री ।

Read Time:3 Minute, 18 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

फलका प्रखंड स्थित पटवार टोला कबलसिया गांव में कल हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों को त्वरित राहत पहुंचाने के उद्द्येश्य से रेडक्रोस सोसाइटी के द्वारा सचिव संतोष गुप्ता के नेतृत्व मे राहत सामग्री बाँटी गई। राहत वितरण करते हुए संतोष गुप्ता ने कहा कि रेडक्रोस का उद्द्येश्य ही आपदा की घड़ी में साथ खड़े रहना एवं बचाव करना है। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों मे विगत दिनों हुई आगलगी से प्रभावित लोगों के बीच संस्था द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया जा चुका है। उन्होने खाना बनाते समय विशेष सावधानी बरतने का सुझाव दिया। सह सचिव विवान सरकार ने कहा कि राहत सामग्री मे बड़ा तिरपाल 36 बर्तनों का सेट के साथ तीरपाल का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों की मदद करना परमार्थ का कार्य होता है और रेडक्रॉस हमेशा से परमार्थ का कार्य करती आयी है। मौके पर उपस्थित पीड़ित परिवारों मे मुनेश्वर मंडल के अलावा बेचनी देवी, पप्पू कुमार मंडल, विरमा कुमारी आदि ने बताया कि आग लगना के कारणों का सही पता नाही चल पाया लेकिन कुल 14 परिवारों का आशियाना उजाड़ चुका। प्रबंध समिति सदस्य पुरुषोत्तम मोदी एवं देवराज शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा मुनेश्वर मंडल की बेटी के तिलक के दिन ही आग लगी और शादी के लिए पायी पाई इकट्ठा कर जमा किये 10 लाख नगद भी स्वाहा हो गये। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि आग लगने के सबसे बड़े कारणों में रसोई घर में लापरवाही, बिजली के उपकरणों में शॉर्ट सर्किट, खुली आग वाली चीजें जैसे मोमबत्ती, अगरबत्ती या सिगरेट और ज्वलनशील पदार्थों का सही ढंग से उपयोग न होना है। संतोष गुप्ता ने लोगों को ज्वलंशील समान को घरों से दूर खुले जगह मे रखने की सलाह दी तथा खाना बनाने वाली जगहों पर पानी से भरी बाल्टी रखने की सलाह दी। उन्होने शार्ट सर्किट से बचने हेतु बिजली के तार को दुरुस्त रखने की अपील की। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख दीपशिखा सिंह,जिला परिषद प्रतिनिधि सह सदस्य रेड क्रॉस सोसाइटी कटिहार मनोज मंडल,मुखिया प्रतिनिधि संजय झा,वार्ड सदस्य प्रेमलता देवी मौजूद थे। सबों ने इस पुनीत कार्य के लिए संस्था को साधुवाद दिया।

Previous post एनएच -31 सड़क पर सड़क हादसा में बाइक सवार दो युवक गंभीर
Next post अनुमंडल अस्पताल मनिहारी में NQAS स्टेट असेसमेंट शुरू, तीन दिनों तक चलेगा मूल्यांकन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial