June 20, 2026

अनुमंडल अस्पताल मनिहारी में NQAS स्टेट असेसमेंट शुरू, तीन दिनों तक चलेगा मूल्यांकन

Read Time:1 Minute, 2 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

अनुमंडल अस्पताल मनिहारी में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के तहत स्टेट असेसमेंट की प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 से 22 जनवरी 2026 तक संचालित की जा रही है। इस असेसमेंट के लिए भागलपुर जिला अस्पताल के डीसीक्यूए डॉ. प्रशांत कुमार एवं पीरामल फाउंडेशन पटना से डॉ. गुंजन गौरव द्वारा अस्पताल के सभी विभागों का गहन मूल्यांकन किया जा रहा है। असेसमेंट के दौरान मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण एवं व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की जा रही है। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधक खुशबू कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी व अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous post अग्निकांड के पीड़ितों को रेडक्रोस सोसाइटी ने बांटा राहत सामग्री ।
Next post राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को पूर्व उपमुख्यमंत्री ने दिया बधाई ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial