June 20, 2026

मनिहारी थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।

Read Time:2 Minute, 33 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह ने की। इस बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य तथा प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं विसर्जन के समय विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह ने उपस्थित लोगों से आवश्यक सुझाव भी प्राप्त किए। उन्होंने सभी पूजा समितियों को समय पर पंडाल निर्माण के लिए प्रशासन से अनुज्ञप्ति लेने, निर्धारित मानकों का पालन करने तथा डीजे पर लागू प्रतिबंध के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने की अपील की।एसडीएम ने कहा कि सरस्वती पूजा जैसे धार्मिक आयोजन को शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ मनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना देने की बात कही।वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूजा पंडालों एवं विसर्जन मार्गों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ।इस अवसर पर मुख्य रूप से एसडीपीओ विनोद कुमार, बीडीओ सनत कुमार,थानाध्यक्ष पंकज आनंद, राजस्व पदाधिकारी रामसागर पासवान,मंजय साह, मुन्ना सिंह, धोनी मौजूद थे। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सहयोग का आश्वासन दिया।

Previous post रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट पर 3% छूट।डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की बड़ी पहल
Next post एस.पी. ने नवनियुक्त सिपाहियों के बुनियादी प्रशिक्षण का किया निरीक्षण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial