कुरसेला में तीन महिला शराब कारोबारी गिरफ्तार, 49 ली विदेशी व देशी शराब बरामद।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित देवीपुर चौक के समीप मंगलवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुरसेला पुलिस ने तीन महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 24 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। वहीं, अलग कार्रवाई में चायटोला से 25 लीटर देसी शराब भी जब्त की गई है, हालांकि इस मामले में तस्कर फरार होने में सफल रहा।गिरफ्तार महिला शराब कारोबारी की पहचान रिंकू देवी, सविता देवी (दोनों निवासी मलेनिया) तथा रुबीना खातून (निवासी बसुहार मजदिया), थाना कुरसेला, जिला कटिहार के रूप में की गई है।मिली जानकारी के अनुसार, कुरसेला पुलिस को दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब तस्करी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के सत्यापन के क्रम में पुलिस टीम देवीपुर चौक पहुंची, जहां संदिग्ध अवस्था में तीन महिलाओं की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से लगभग 24 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।वहीं, शाहपुर धर्मी पंचायत के चायटोला में रतन मंडल के घर में देसी शराब रखे होने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की, जहां से 25 लीटर देसी शराब बरामद की गई। हालांकि, पुलिस को देखते ही आरोपी रतन मंडल मौके से फरार हो गया।पुलिस ने बरामद देसी एवं विदेशी शराब को विधिवत जब्त करते हुए तीनों महिला शराब कारोबारी को हिरासत में लिया। इस संबंध में कुरसेला थाना में मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
