June 20, 2026

फार्मर रजिस्ट्रेशन को लेकर पदाधिकारीयों ने अंतिम दिन चलाया विशेष अभियान।

Read Time:1 Minute, 47 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड में सरकार के निर्देशानुसार फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान का अंतिम दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम एवं कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष रूप से किसानों का पंजीकरण कराया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान के अंतिम दिन तक कुल 3601 किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन किया गया। वही अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम ने बताया कि इस रजिस्ट्रेशन का मुख्य उद्देश्य सरकार के सभी योजनाओं को धरातल पर उतरना एवं लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं, अनुदान, बीज वितरण, फसल बीमा एवं अन्य लाभकारी योजनाओं से सीधे जोड़ना है। वहीं बताया कि अंचल एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को पंजीकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा जिन किसानों का अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका था, उन्हें अंतिम दिन सुविधा प्रदान की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।वहीं प्रखंड व अंचल प्रशासन ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कर्मियों एवं किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Previous post कुरसेला में तीन महिला शराब कारोबारी गिरफ्तार, 49 ली विदेशी व देशी शराब बरामद।
Next post सांसद ने कांग्रेस के नेता श्रुति कांत कश्यप की माता के निधन पर शोक प्रकट किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial