June 20, 2026

सांसद ने कांग्रेस के नेता श्रुति कांत कश्यप की माता के निधन पर शोक प्रकट किया

Read Time:2 Minute, 1 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

सांसद तारिक अनवर ने कटिहार जिला कांग्रेस के नेता श्रुति कांत कश्यप की माता अभि रामा झा, उम्र 75 , सिमरा बागान, हृदयगंज, कटिहार के निधन पर शोक प्रकट किया है।शोक प्रकट करते हुए सांसद तारिक अनवर ने कहा कि श्रुतिकांत कश्यप की पूज्य माता के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों मे स्थान प्रदान करे एवं शोक संतप्त परिवार को इस गहरी दुःख को सहन करने की शक्ति दे। इस कठिन घड़ी मे मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारजनों के साथ है।कटिहार जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद, सुनीता देवी सहित संजय कुमार सिंह, गोपाल सोनी, संजय सिंह, विश्राम सिंह,दिलीप विश्वास,शंकर सिंह,बिमल सिंह बेगानी, प्रो विनोद यादव, पंकज तमाखुवाला,शाहनवाज खान,पुतुल सिंह, रिंकू मिश्रा,राज आनंद सिंह,राजीव चाकी , प्रीतम चक्रवर्ती, राम प्रसाद सिंह कुशवाहा, सऊद मुखिया,आम्रपाली यादव,धनंजय ठाकुर,नवीन खंडेलिया,मुकेश कुमार, दामोदर चौबे,बेचैन पाण्डेय,विश्वनाथ साह, योगेंद्र यादव,प्रदीप पासवान,अमर तिवारी, मो रियाज आदि नेताओं ने भी दुःख प्रकट करते हुए शोक जताया।

Previous post फार्मर रजिस्ट्रेशन को लेकर पदाधिकारीयों ने अंतिम दिन चलाया विशेष अभियान।
Next post विशेष छापेमारी में मनिहारी पुलिस को सफलता, 23 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial