June 20, 2026

विशेष छापेमारी में मनिहारी पुलिस को सफलता, 23 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 10 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार की रात्रि विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने 23 लीटर देशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिलीक निवासी अनुज कुमार के रूप में हुई है। इस छापेमारी अभियान में एसआई विजय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद थे। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि इस मामले में कांड संख्या 21/26 दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Previous post सांसद ने कांग्रेस के नेता श्रुति कांत कश्यप की माता के निधन पर शोक प्रकट किया
Next post नाबालिग अपहरण कांड का खुलासा, मनिहारी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial