तेज रफ्तार की टोटो पलटने से दो लोग घायल, स्टेट हाईवे सड़क के नवागंज, डूमरिया चौक समीप की
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे 77 पर डुमरिया, नवाबगंज के बीच में तेज रफ्तार की एक सीएनजी टोटो अनियंत्रित होकर पलटने से टोटो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल। मिली जानकारी के अनुसार रानीगंज से सीएनजी टेंपो पर सवार आधा दर्जन सवारी कुरसेला जा रहे थे कि नवाबगंज डुमरिया चौक के समीप अनियंत्रित होकर टोटो पलट गया। जिससे ज्ञानेश हेंब्रम घर पचीरा थाना रानीगंज जिला फारबिसगंज, नंदलाल टुडू घर बरेटा थाना फलका जिला कटिहार निवासी घायल हो गया। सड़क दुर्घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं स्थानीय लोगों एवं थाना पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने दो घायलों का प्रथामिक उपचार किया। डॉक्टर मोहम्मद मिराज ने बताया कि ज्ञानेश हेंब्रम की पैर एवं हाथ में फैक्चर होने के कारण विशेष चिकित्सा हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
