प्राथमिक विद्यालय देशिया महली टोला में सुरक्षित शनिवार को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित
विधालय के बच्चों ने आकर्षक चित्र बनाकर किया प्रदर्शित हारमोनियम ढोलक बजा कर बच्चों ने किया संगीत प्रस्तुत: कल्पना कुमारी।
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)
प्राथमिक विद्यालय देशिया महली टोला में सुरक्षित शनिवार को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी के कुशल नेतृत्व में विद्यालय का बेहतरीन संचालन कर रही है। जब से इस विद्यालय में योगदान की है, तब से विद्यालय की दशा एवं दिशा बदलने के लिए दिन प्रतिदिन प्रयत्नशील रहती है। प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी विद्यालय के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए नई-नई तरकीब के साथ पठन-पाठन करा रही है।जिससे विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्राओं के चेहरे पर काफी दिनों के बाद मुस्कान भी लौट पाया है। अब विद्यालय में छोटे-छोटे बच्चों की स्कूल ड्रेस में उपस्थित होकर चहल कदमी से विद्यालय का परिदृश्य बदल गया है। इस कार्य में प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी का अहम भूमिका माना जाता है। अब तो आसपास के विद्यालय में भी प्रधानाध्यापिका के कार्यों की प्रशंसा हो रही है। छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी काफी खुश है कि जब से प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी विद्यालय में आई है। तब से बच्चों में अनुशासन का पाठ के साथ-साथ पठन-पाठन के प्रति काफी अभिरुचि बढ़ गई है।विद्यालय जाने के प्रति बच्चें सजग और सचेष्ट रहते हैं। समय पर विद्यालय जाते हैं और समय पर विद्यालय से आने के बाद घर में भी पठन-पाठन में काफी अभिरुचि रखते हैं। प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी के कुशल नेतृत्व में सुरक्षित शनिवार प्रत्येक सप्ताह मनाया मनाया जा रहा है। इस शनिवार को बच्चों के बीच हरमोनियम, ढोलक,झाल बजाने की अभ्यास के साथ-साथ कई गीत संगीत की। बच्चों ने विद्यालय में विभिन्न प्रकार के चित्र बनाकर विद्यालय के वर्ग कक्ष में चिपका कर प्रदर्शित किया गया। सभी बच्चे पेंटिंग के साथ चित्र बखूबी बहुत आकर्षित करने वाला बनाया है। प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी ने सभी बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए खेल-खेल में विभिन्न प्रकार की पठन-पाठन कर रही है। और बच्चे भी प्रधानाध्यापिका के कार्य कौशल से काफी खुश रहते हैं। प्राथमिक विद्यालय देशिया महली टोला के प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी ने कहा कि सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम में बच्चों को विशेष शिक्षा दी जाती है। बच्चों भी अब बेहतर करने के लिए उत्सुक रहता है। प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी ने कि विद्यालय में शिक्षक की संख्या कम होने के बावजूद भी गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन किया जाता है। इस अवसर पर शिक्षक साबिर हुसैन,शिक्षिका कुमारी सुषमा,शिक्षा सेवक गोपाल राय,शंभू कुमार रजक सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।
