राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्य स्मृति पर कुरसेला में भावभीनी श्रद्धांजलि
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर गुरुवार को कुरसेला स्थित गांधी घर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन श्रद्धा और सम्मान के साथ किया गया। कार्यक्रम में सुतारा मेंही मिशन प्लस टू स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।सभा का वातावरण अत्यंत भावुक और श्रद्धामय हो गया, जब छात्र-छात्राओं ने गांधीजी के प्रिय भजनों एवं लोकगीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी। ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ और ‘रघुपति राघव राजा राम’ जैसे भजनों की प्रस्तुति से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। उपस्थित छात्र छात्राओं ने भजनों के माध्यम से बापू के आदर्शों को स्मरण किया और उनके सत्य, अहिंसा एवं प्रेम के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। और महात्मा गांधी के जीवन, उनके संघर्षों और देश की स्वतंत्रता में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने स्वतंत्रता संग्राम के समय थे। सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सद्भाव का उनका संदेश समाज को सही दिशा प्रदान करता है।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गांधीजी के पदचिह्नों पर चलने तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, स्थानीय गणमान्य लोग एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे।श्रद्धांजलि सभा का समापन दो मिनट के मौन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरा वातावरण बापू की स्मृति में श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता से ओत-प्रोत रहा।
More Stories
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
