June 19, 2026

रणवीर कुमार की मौजूदगी में बैरिया विद्यालय में स्काउट-गाइड दीक्षांत समारोह संपन्न

Read Time:1 Minute, 7 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

अमदाबाद के मध्य विद्यालय बैरिया में स्काउट एवं गाइड का दीक्षांत समारोह मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी रणवीर कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत छठ, होली और आदिवासी नृत्य की सराहना की। करीब ढाई सौ स्काउट-गाइड ने भाग लिया। शिविर प्रभारी रोहित कुमार के मार्गदर्शन में बच्चों ने अनुशासन व स्वावलंबन सीखा। प्रधान पंकज कुमार ने इसे प्रतिवर्ष आयोजित करने की घोषणा की। कैंप में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाते हुए बच्चों ने पत्तों की थाली में भोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समारोह में शिक्षक व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Previous post कुरसेला बाजार में भीषण अगलगी, 500 से अधिक दुकानें जलकर राखएक करोड़ से अधिक की संपत्ति स्वाहा, सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट ।
Next post एन.एफ. रेलवे इम्प्लाइज यूनियन सौजन्य से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial