अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण।
गुरुवार को बारसोई अनुमंडलीय अस्पताल का सिविल सर्जन डीएन पांडे ने औचक निरीक्षण किया । इस दौरान सिविल सर्जन ने अस्पताल के सामानों का रखरखाव ,गर्भवती महिलाओं का समय पर इलाज तथा भवन निर्माण कार्य में प्रगति लाने को कहा गया। वही आशा कर्मियों ने सिविल सर्जन से कहा कि हर काम के लिए आशा मैनेजर और डाटा ऑपरेटर पैसे की मांग करते हैं। जिसपर सिएस ने जांच उपरांत कार्रवाई करने की बात कही। अनुमंडल क्षेत्र में चल रहे नर्सिंग होम के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर उपाधीक्षक डॉ एम.ए उस्मानी, डॉक्टर प्रेम कुमार ,स्वास्थ्य प्रबंधक उमर फारूक ,यूनिसेफ के मुशाहिद हुसैन, आशा मैनेजर राजीव कुमार ,निशांत कुमार, चंदन कुमार झा, प्रेम राय, ओम प्रकाश, विनय कुमार मिश्रा सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
