त्योहारों में शहर को स्वच्छ रखने के लिए मेयर ने अधिकारियों को दिया निर्देश
कटिहार (प्रवीण कुमार)
कटिहार नगर निगम के मेयर उषा देवी अग्रवाल ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 02 और 06 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों,साफ-सफाई व्यवस्था,जल निकासी एवं अन्य नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। पर्व-त्योहारों के मद्देनजर नगर निगम क्षेत्र के वार्डों को स्वच्छ, सुन्दर और साफ-सुथरा बनाये रखने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पवित्र माह-ए-रमजान शुरू हो गया है और आगे रंगों का त्योहार होली आने वाला है। पर्व-त्योहारों पर नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ रखना उनकी प्राथमिकता है। नगर निगम से नगरवासियों की जो अपेक्षा है। उससे कोई समझौता नहीं किया जायेगा।लोगों ने समय पर कचरा का उठाव नहीं होने की शिकायत की जिसे किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समय पर कचरों का उठाव कर उसका प्रबंधन किया जाना आवश्यक है। मस्जिदों के आस-पास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। कचरों का समय पर उठाव और साफ-सफाई नहीं होने से खासकर रोजेदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़़ सकता है। दिन-प्रतिदिन बढ़़ रही गर्मी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम क्षेत्र के सभी नालों की समय-समय पर साफ-सफाई पर जोर देते हुए छिड़़काव की गति बढ़़ने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर संबंधित वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, नगर निगम के पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
