हसनगंज में अज्ञात कारणों से लगी आग, दो घर जले लाखों का नुक़सान
हसनगंज-प्रखंड क्षेत्र के बलुआ पंचायत के वार्ड संख्या-3 के फुलवरिया गांव में रात को आग लगने से एक ही परिवार का दो घर जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में लाखों की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गत रात्रि धर्मेंद्र सिंह के घर मे अचानक आग लगी और देखते ही देखते सब कुछ जलकर खाक हो गया। आग की लपटें इतनी प्रचंड थी की उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। किसी तरह स्थानीय ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और आग पूरे घर को जला कर खाक कर चुका था। स् इस अगलगी मे घर में रखा कपड़ा, अनाज सहित अन्य समान पूरी तरह जल कर राख हो गया। वहीं अग्नि पीड़ित धर्मेंद्र सिंह अपने पत्नी के साथ अन्य प्रदेश में मजदूरी करता है। घर पर छोटी छोटी चार बच्चियां थी। जो रात को खाना खाकर सो गई थी। इसी दरम्यान रात को घर मे आग लग गया और पूरा घर जल कर राख हो गया आग कैसे लगी इसकी जानकारी किसी को पता नहीं चला। अग्नि पीड़ित की पुत्री बबली कुमारी ने कहा की चारो बहन खाना खाकर घर में सो गए थे। पापा और मम्मी पटना में मजदूरी करतें है। घर मे रखें आटा, चावल, कपड़ा, साइकिल सब जल गया। इस आग लगी घटना को लेकर भाजयुमो जिला महामंत्री प्रशांत झा, पंचायत के मुखिया व ग्रामीणों ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि इस ठंड में इस अग्नि पीड़ित मजदूर के घर जल जाने से मानो इस परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं अंचलाधिकारी उदय प्रसाद ने कहा कि अग्नि पीड़ित परिवार का जांच उपरांत उचित मुआवजा दिया जएगा।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
