May 1, 2026

बारसोई में शांतिपूर्ण वातावरण मैं दुसरे दिन कि मैट्रिक परीक्षा सम्पन्न ।

Read Time:1 Minute, 57 Second

मैट्रिक की परीक्षा को लेकर बारसोई अनुमंडल मुख्यालय में 7 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें शुक्रवार को कुल 5138 परीक्षार्थी को परीक्षा देने हैं। बता दें कि उच्च माध्यमिक विद्यालय बारसोई, प्रोजेक्ट कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय बारसोई, कन्या मध्य विद्यालय बारसोई, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भाग बारसोई, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मौलाना पुर, आदर्श मध्य विद्यालय सह उच्च माध्यमिक विद्यालय रघुनाथपुर, एवं मिराकल पब्लिक स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया है । वही सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 लागू कर दिया गया है। परीक्षा के दौरान केंद्र के अंदर और बाहर काफी सख्ती दिखी, पुलिस प्रशासन के सख्त पहरे के बीच शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा शुरू हुई है। एसडीओ राजेश्वरी पांडे, एसडीपीओ प्रेमनाथ राम बिडिओ प्रियंका, सिओ अमर कुमार राय ईओ वृजकिशोर राम उड़नदस्ता टीम में के तहत परीक्षा के दौरान बारी बारी से केंद्रों का निरीक्षण में लगे हैं। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोमताज अहमद से मिले जानकारी अनुसार प्रथम पाली में 2439 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया जबकि द्वितीय पाली में 2513 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिसमें 186 परिक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

Previous post हसनगंज में अज्ञात कारणों से लगी आग, दो घर जले लाखों का नुक़सान
Next post जदयू कार्यकर्ताओं से मिले जदयू के राष्ट्रीय महासचिव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial