चैम्बर ऑफ कॉमर्स की कार्यसमिति के लिए 31 मार्च को होगा चुनाव
(कटिहार| डेस्क)
नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की सत्र 2026-28 के लिए नई कार्यसमिति का गठन हेतु नए पदाधिकारियों और सदस्यों का चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है| चुनाव पदाधिकारी निर्मल डालमिया ने बताया कि 31 मार्च को चुनाव की तिथि निर्धारित की गई है| चैम्बर की कटिहार नगर निगम के अलावा कटिहार, बारसोई, मनिहारी एवं नौगछिया अनुमंडल और किशनगंज, मधेपुरा तथा सुपौल जिलों के लिए भी कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का चुनाव होगा| चुनाव की प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू हो जाएगी| मनोनयन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 08 मार्च की संध्या पांच बजे तक निर्धारित है| 09 मार्च को मनोनयन पत्रों की जांच होगी जबकि उम्मीदवार 10 मार्च की संध्या पांच बजे तक मनोनयन पत्र वापस ले सकते है| 17 मार्च तक चैम्बर के सभी सदस्यों को उम्मीदवारों की सूची और बाहरी सदस्यों को मत पत्र भेजने का काम पूरा कर लिया जायेगा| 31 मार्च को शाम पांच बजे तक मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और इसी दिन नए पदाधिकारियों और सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी| 03 अप्रैल को नए पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक चैम्बर भवन में होगी जिसमें को-ऑप्शन के लिए सदस्यों का चुनाव किया जायेगा| श्री डालमिया ने बताया कि चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है|
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
