भेलाई गांव के दो छात्रों ने इंटरमीडिएट साइंस में अव्वल अंक से उत्तीर्ण होकर प्रखंड वासियों को किया गौरवांवित
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कटिहारजिले के डंड़खोरा प्रखंड के भेलाई गांव के दो छात्रों ने इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में अव्वल अंक से उत्तीर्ण कर प्रखंड वासियों को गौरवांवित करने का कार्य किया है। ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।भेलाई निवासी सतीश राय के पुत्र नीतीश कुमार ने इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा में 421 अंक यानी 84.2 प्रतिशत अंक तथा बुद्धदेव शर्मा के पुत्र निखिल कुमार ने 406 यानी 81.2 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड में अव्वल रहे हैं। नीतीश कुमार और निखिल कुमार दोनों इंटरमीडिएट साइंस के छात्र कहते हैं कि साइंस जॉन 2.0 के शानू सर के द्वारा विषय वार पठन-पाठन करने तथा मानसिक रूप से समय-समय पर बूस्ट अप करने का परिणाम है कि हम सब अच्छे अंक से उत्तीर्ण हुए हैं। इसका श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ शानू सर को देते हैं। नीतीश कुमार के पिता सतीश राय विकास मित्र हैं। माता गृहणी है। इन्हें अंग्रेजी में 84, हिंदी में 85, भौतिकी में 86, रसायन में 76, गणित में 90, अतिरिक्त विषय जीव विज्ञान में 67 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं, निखिल कुमार के पिता बुद्धदेव शर्मा किसान है।माता मोनिका देवी गृहणी है। इन्हें अंग्रेजी में 74, हिंदी में 91,भौतिकी में 83, रसायन शास्त्र में 70, गणित में 88, अतिरिक्त विषय जीव विज्ञान में 83 अंक प्राप्त हुआ हैं। नीतीश कुमार एवं निखिल कुमार का भेलाई गांव में एक समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर साइंस जॉन 2.0 के संस्थापक शानू सर कहते हैं कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले छात्र-छात्रा अपने घर पर रहकर स्वाध्याय कर अपनी प्रतिभाओं का परचम लहरा रहे हैं।जिसमें कटिहार जिले के भेलाई गांव के तीन दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट साइंस में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर साबित कर दिया है।
