June 14, 2026

टेंपो से एक किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 40 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अयोध्यागंज बाजार स्थित सेंट्रल बैंक के समीप पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नवाबगंज की ओर से एक टेंपो में सवार तस्कर गांजा लेकर आ रहा है और उसे इलाके में खपाने की योजना बना रहा है।सूचना के आधार पर कुरसेला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर पहुंचकर टेंपू को रोका और जांच शुरू की। जांच के दौरान टेंपू सवार युवक सुशील मंडल के पास से झोला में करीब एक किलो गांजा बरामद किया गया।बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी।थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous post भेलाई गांव के दो छात्रों ने इंटरमीडिएट साइंस में अव्वल अंक से उत्तीर्ण होकर प्रखंड वासियों को किया गौरवांवित
Next post प्रिंस कुमार ने मैट्रिक में 93% अंक लाकर किया कमाल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial