अपराधियों ने गोली मारकर दुकानदार को किया घायल रूपए छिना, पुलिस जांच में जुटी ।
बुधवार की रात आठ बजे आसपास बारसोई प्रखंड के सुधानी ओपी अंतर्गत रहमानपुर गांव में अपराधियों ने बंदूक की नोक पर वहां के दुकानदार से रुपया छीन लिया। दुकानदार द्वारा विरोध करने पर गोली चला कर घायल भी कर दिया। अपराधियों ने एक घटना को इतनी जल्दी एवं चलाकि के साथ अंजाम दिया की स्थानीय लोगों के जमा होने से पहले ही वे लोग घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल दुकानदार को अनुमंडल अस्पताल लाया जहां उसका इलाज कर बारसोई पुलिस के द्वारा बयान लिया गया। मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार खातिब आलम 40 ने बारसोई थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन के अनुसार दुकानदार बुधवार रात्रि के 9:00 बजे दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था इसी बीच सिंघिया गांव की तरफ से एक बाइक पर 3 लोग सवार होकर ग्राहक बनकर उसकी दुकान पर आए। बाइक पर से 2 लोग उतर कर उसके दुकान की तरफ बढ़े जबकि एक बाइक पर ही बैठे थे। 2 लोगों के द्वारा 10 पुड़िया गुटखा का मांग किया, तथा दो सौ रुपये निकाल कर दिया। दुकानदार ने 10 पुरिया गुटका का दाम 50 रुपये काटकर के डेढ़ सौ रुपया वापस किए। इसी क्रम में एक व्यक्ति ने पिस्तौल निकालकर दुकानदार के कनपटी पर सटा दिया तथा कहा कि बकस्सा में जितना रुपया है सब दे दो, वरना गोली मार देंगे। दुकानदार द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने एक गोली चलाई जो दुकानदार के बाएं हाथ की तरहत्ती को घायल करते हुए चीनी का बोड़ा में जाकर लगी। इतनी देर में दूसरा व्यक्ति भी पिस्तौल निकाल लिया और बोला कि जल्दी से रुपए दे दो वरना तुम्हारी जान मार देंगे। दुकानदार ने डर कर बकस्सा में रखा हुआ चार हजार पांच सौ रुपये अपराधियों को दे दिए और अपराधी रुपया लेकर वहां से भाग गया। घटना की सूचना पर डीएसपी प्रेमनाथ राम घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा कहा कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है अगल बगल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है अपराधियों की धरपकड़ को लेकर टीम गठित की गई है। बहुत जल्द ही अपराधी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
