May 2, 2026

झमाझम बारिश से मक्का को नुकसान, मखाना किसानों को राहत

Read Time:2 Minute, 2 Second

(डेस्क|हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई झमाझम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इलाके में बड़े पैमाने पर की गई मक्का की खेती इस बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुई है। कई खेतों में मक्का की फसल पककर तैयार थी, वहीं कुछ किसानों ने कटनी कर मक्का को खलिहान में रखा था, जो बारिश में भीग गई। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है। स्थानीय किसान अब्दुल वाहिद, श्रीलाल उरांव, प्रमोद यादव, अशोक यादव, सुबोध विश्वास, मो दाऊद, इब्राहिम आलम, मो कुर्बान, मो सलीम, दिनेश कुमार आदि ने कहा कि तेज बारिश के साथ चली हवा ने खेतों में खड़ी मक्का की फसल को गिरा दिया है, जिससे न केवल उत्पादन प्रभावित होगा बल्कि मक्का की गुणवत्ता पर भी असर पड़ेगा। किसानों का कहना है कि इस समय फसल तैयार थी, ऐसे में यह बारिश उनके लिए बड़ा झटका साबित हुई है। हालांकि, किसानों ने यह भी बताया कि जहां मक्का फसल को नुकसान हुआ है, वहीं मखाना की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो रही है। मखाना के खेतों में पानी भरने से उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस प्रकार, एक ही बारिश ने क्षेत्र के किसानों के लिए दोहरी स्थिति पैदा कर दी है एक ओर मक्का किसानों की चिंता बढ़ी है, तो दूसरी ओर मखाना उत्पादकों के चेहरे पर उम्मीद की झलक दिखाई दे रही है।

Previous post सेवानिवृत्त बिहार पुलिस दफादार के सम्मान में विदाई समारोह का हुआ आयोजन
Next post अपहरण मामले में आरोपी नवाबगंज से गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial