विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गांधी ग्राम बिंद टोली निवासी रानी देवी (28) ने घरेलू कलह से तंग आकर घर के ठाठ में साड़ी बांधकर फांसी लगाने की कोशिश की।घटना के दौरान घर में मौजूद परिजनों ने महिला को फंदे से झूलते देखा तो आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद गंभीर अवस्था में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में भर्ती कराया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. चंदन कुमार राय ने प्राथमिक उपचार किया। महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला के पति विकास मंडल घर पर मौजूद नहीं थे। पारिवारिक विवाद के कारण महिला ने यह कदम उठाया।
More Stories
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51.68 ग्राम स्मैक और 83,790 रुपये नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के...
मनिहारी पुलिस की संध्या गश्ती में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में 5 युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) संध्या गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना पर मनिहारी थाना पुलिस ने कुमारीपुर बैंक के पास...
मनिहारी पुलिस की वाहन चेकिंग में 25.875 लीटर विदेशी शराब जब्त, स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मनिहारी थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक...
संसद के बैठक और निर्देश का अब दिख रहा असर कटाव निरोधी कार्य में आई तेजी – सुनील कुमार यादव
(डेस्क |कटिहार) कटिहार सांसद तारीक अनवर के निर्देश पर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के एक...
अतिक्रमण के नाम पर फुटकर दुकानदारों का उत्पीड़न बंद करे नगर निगम: भुवन
(डेस्क| कटिहार) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र कटिहार। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर...
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
