फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग ।
जिला पदाधिकारी के निर्देश पर 11 मई से 30 मई तक चलाए जा रहे फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान के तहत कुरसेला प्रखंड में किसानों के पंजीकरण कार्य में तेजी देखी जा रही है। गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में कुल 34 किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन किया गया। प्रशासन की ओर से पंचायतों में विशेष कैंप लगाकर किसानों को योजना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।अभियान की निगरानी स्वयं कुरसेला अंचल अधिकारी अनुपम द्वारा की जा रही है। उन्होंने पंचायतों में संचालित कैंपों का निरीक्षण कर किसानों को फार्मर रजिस्ट्रेशन के लाभों की जानकारी दी। साथ ही किसानों से अपील की कि वे अन्य किसानों को भी जागरूक करें ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ उठा सकें।उत्तरी मुरादपुर पंचायत में कार्यरत किसान सलाहकार ने बताया कि वे सुबह से गांव-गांव जाकर डोर-टू-डोर किसानों का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब किसान भी जागरूक होकर स्वयं कैंप में पहुंच रहे हैं और पंजीकरण कराने में रुचि दिखा रहे हैं।इधर कई किसानों ने प्रशासन के समक्ष अपनी समस्या भी रखी। किसानों का कहना है कि जमीन अब भी उनके पूर्वजों के नाम पर दर्ज है, जिसके कारण उनका फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि गैररैयत एवं पुश्तैनी जमीन पर खेती करने वाले किसानों के लिए भी अलग से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की जाए, ताकि वे भी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
