चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए दोनों देश के जवान सीमा पर रहेंगे मुस्तैद
बहराइच–विधान सभा चुनाव को देखते हुए शुक्रवार शाम से भारत नेपाल सीमा पर आवागमन बंद कर दिया गया है। 27 फरवरी को मतदान के बाद शाम छह बजे से बॉर्डर आवागमन के लिए खोला जाएगा। बहराइच जिले में विधान सभा चुनाव पांचवें चरण में रविवार को है। जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने बताया कि चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच सहमति बनी। जिस पर शुक्रवार शाम छह बजे से 27 फरवरी को शाम छह बजे तक आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।हालांकि इमर्जेसी सेवाएं संचालित रहेंगी। डीएम ने बताया कि चुनाव के बाद पुनः आम लोगों के लिए आवागमन खोल दिया जाएगा। नेपाल सीमा पर आवागमन बंद होने से सड़क पर सन्नाटा पसरा है। इस पार के वाहन और नेपाल क्षेत्र के वाहन अपने ही क्षेत्र में रुक गए हैं। वहीं चुनाव को देखते एसएसबी, पुलिस के साथ नेपाल में भी सतर्कता बरती जा रही है।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
