September 22, 2026

लग्जरी कार में ले जाई जा रही सात खस्सी-बकरी बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार

Read Time:2 Minute, 3 Second

मो0 काजु (कुरसेला)

कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक नेक्सन कार से सात खस्सी-बकरी बरामद की हैं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान वाहन में सवार व्यक्ति कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।बताया जाता है कि कुरसेला पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में चोरी की गई खस्सी-बकरियों को लेकर कुछ लोग नवगछिया की ओर से कुरसेला होते हुए पूर्णिया की तरफ जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने कुरसेला चौक के पास वाहन की निगरानी शुरू कर दी।इसी दौरान संदिग्ध नेक्सन कार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी और वहां से निकल गया। पुलिस टीम ने तत्काल कार का पीछा शुरू कर दिया।पुलिस के पीछे आने की भनक लगते ही देवीपुर चौक के समीप कार सवार वाहन छोड़कर अंधेरे की ओर भाग निकला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी ली तो उसके अंदर सात खस्सी-बकरी मिलीं।पुलिस ने बरामद सभी पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। वहीं नेक्सन कार को जब्त कर थाने लाया गया है। फरार व्यक्ति की पहचान करने के साथ उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी और अन्य आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Previous post 514 ग्राम स्मैक के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दो मोबाइल भी बरामद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial