514 ग्राम स्मैक के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दो मोबाइल भी बरामद
कोमल गुप्ता (कटिहार)
कटिहार में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कटिहार पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात गोविंदपुर के समीप वाहन जांच के दौरान तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 514 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 20 से 25 लाख रुपये बताई है।इसी दौरान संदिग्ध स्थिति में तीन महिलाएं पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगीं। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। जांच के दौरान उनके पास से 514 ग्राम स्मैक के अलावा दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।गिरफ्तार महिलाओं की पहचान नाजरा खातून (45), बलसो (55) और भवुदा खातून (30) के रूप में हुई है। तीनों पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई गई हैं। पुलिस के अनुसार, नाजरा खातून के पति का नाम मजबूल आलम, बलसो के पति का नाम मुकर्रर आलम और भवुदा खातून के पति का नाम मनोवर आलम है।पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद स्मैक कहां से लाई गई थी और इसे आगे किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था। तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
More Stories
लग्जरी कार में ले जाई जा रही सात खस्सी-बकरी बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार
मो0 काजु (कुरसेला) कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक नेक्सन कार...
पुरिया घाट में नाव दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, शिकारपुर ने जीता खिता
हसन रजा ( आबादपुर ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के पुरिया घाट स्थित पुरिया नदी में एक दिवसीय नाव...
कटिहार नगर निगम में मेयर ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी समस्याएं
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार नगर निगम कार्यालय में सोमवार को मेयर उषा देवी अग्रवाल की ओर से जनता दरबार का...
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में नई नियुक्ति।मोहम्मद इमाम हुसैन बने बिहार प्रदेश के महासचिव
मनोरंजन साहा (बारसोई) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ (बिहार प्रदेश) का विस्तार करते हुए संगठन में एक महत्वपूर्ण...
सरस्वती मंदिर के मुख्यद्वार पर गिरी पीपल की टहनी, 3-4 दिनों से बंद है प्रवेश मार्ग।
सूचना के बावजूद नहीं हुई सफाई, श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में हो रही परेशानी. मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र...
नदी पार कर खेत जाने के दौरान अधेड़ लापता, SDRF की खोजबीन में शव बरामद
रतन कुमार ओझा (मनिहारी ) बौलिया पंचायत के वार्ड संख्या दो स्थित मुस्लिम टोला निवासी करीब 60 वर्षीय मो. सिद्दकी...
