September 16, 2026

प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के एक वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय को मिली राष्ट्रीय पहचान, सम्मान समारोह में हुई सराहना

Read Time:2 Minute, 29 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यभार संभालने का एक वर्ष पूरा होने पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।अर्चना कुमारी ने कहा कि यह एक वर्ष उनके जीवन का सबसे खूबसूरत पड़ाव रहा। विद्यालय परिवार के सहयोग से उन्होंने विद्यालय को नई पहचान दिलाकर राष्ट्रीय स्तर तक स्थापित किया। उन्होंने बताया कि कार्यभार संभालने के दो महीने बाद ही उनके 12 वर्षों के शैक्षणिक एवं नवाचार कार्यों के लिए बिहार सरकार ने उन्हें ‘राजकीय शिक्षक पुरस्कार–2025’ से सम्मानित किया।जब उन्होंने योगदान दिया था तब विद्यालय जर्जर स्थिति में था। छह महीने में उन्होंने मुख्य लोहे का गेट, स्वच्छ पेयजल के लिए मोटर, खिड़की-दरवाजों की मरम्मत, रंग-रोगन, अभिभावकों के लिए बैठने की व्यवस्था और बच्चों के लिए दरी की सुविधा कराई। परिसर में दर्जनों पेड़-पौधे भी लगाए गए।उन्होंने कहा कि इस दौरान आलोचना और पेड़-पौधों को नुकसान जैसी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन लक्ष्य से समझौता नहीं किया। आज भी वे विद्यालय के विकास और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित हैं।कार्यक्रम में नया प्राथमिक किस्मत मिर्जातपुर की प्रधान शिक्षिका स्वर्णलता, पटनी नारायणपुर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक डॉ. सदानंद पाल, शिक्षक राजीव राही, विजय कुमार, संदीप यादव, रवि शंकर, शुभम, हबीबुर्रहमान, अजय कुमार, सुश्री स्वजया सहित कई लोग उपस्थित थे।

Previous post मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
Next post धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial