October 20, 2026

शिकारपुर में सैनिक सम्मान के साथ फौजी मोहम्मद सगीरुद्दीन को अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब

Read Time:2 Minute, 22 Second

मो0 सनाउल्लाह(बारसोई )

बारसोई प्रखंड अंतर्गत शिकारपुर पंचायत के शिकारपुर गांव निवासी और जम्मू-कश्मीर में सेवारत फौजी मोहम्मद सगीरुद्दीन का छुट्टी में घर आने के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।बुधवार को मोहम्मद सगीरुद्दीन को पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके जनाजे की नमाज में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे पूरा इलाका जनसैलाब में तब्दील हो गया। लोगों ने नम आंखों से वीर जवान को अंतिम विदाई दी और उनके देश के प्रति योगदान को याद किया।अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा। परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने जवान की आत्मा की शांति के लिए दुआ की। इसके बाद पूरे सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।बताया गया कि 63वीं बटालियन के मेजर राकेश कुमार के नेतृत्व में पूरी टीम ने सैनिक सम्मान के साथ उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया। तिरंगे में लिपटे जवान के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ कब्रिस्तान ले जाया गया, जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।मोहम्मद सगीरुद्दीन के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, पूरे शिकारपुर गांव और आसपास के क्षेत्र में मातम का माहौल है। जैसे ही जवान के असामयिक निधन की खबर गांव पहुंची, मानो पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। हर किसी की आंखें नम थीं और लोग उनके लिए दुआ-ए-मगफिरत करते नजर आए।

Previous post जिले भर में निकला जुलूसे मुहम्मदी, अमन-शांति का दिया पैगाम
Next post बारसोई में जुलूस-ए-मोहम्मदी के जरिए भाईचारे और सद्भाव का पैगाम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial